• Click here - to use the wp menu builder
Search

Breastfeeding the child wearing a mother mask during the Corona period: Dr. Ajit | #TEJASTODAY

कोरोना काल में मां मास्क पहन कर बच्चे को कराएं स्तनपानः डा. अजीत | #TEJASTODAY जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब मेन द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत बाल स्वास्थ्य केन्द्र रासमंडल में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिये माताओं को जागरूक किया गया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नवजात व बाल रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कपूर ने बताया कि कोरोना काल में माताएं बच्चों को दूध पिलाते समय मास्क जरूर पहनें। बच्चों को छूने से पहले हाथ को साबुन और पानी से धोयें या अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्तनपान शिशु के लिए प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार है। स्तनपान बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर बच्चों को रोगों से बचाये रखता है। डा. कपूर ने कहा कि विशेष रूप से छह महीने की आयु तक स्तनपान कराना चाहिए। छह महीने के बाद पर्याप्त मात्रा में अनुपूरक आहार के साथ दो वर्ष का होने तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। डा. मदन मोहन वर्मा ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिये बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला व वरदान हैं। स्तनपान प्रायः सभी पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त और उचित मात्रा उपलब्ध कराता है। ज्योति कपूर ने कहा कि शरीर के लिए आवश्यक संतुलित आहार लम्बे समय तक न मिलना ही कुपोषण है। कुपोषण के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। आभार लायनेस अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, अनिल गुप्ता, शत्रुधन मौर्य, परमजीत सिंह, रविन्द्र कालरा, मदन गोपाल गुप्ता, शैल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

कोरोना काल में मां मास्क पहन कर बच्चे को कराएं स्तनपानः...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 8, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]