पंजाब। पुलिस ने घर में नहा रही एक नाबालिग लड़की का वीडियो बनाने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। जीरकपुर पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को उनकी बेटी घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान कथित आरोपी लड़का छिपकर लड़की का वीडियो बना रहा था।
इसी दौरान उनकी बेटी ने लड़के को उसका वीडियो बनाते हुए देख लिया। उसने उसे देखते ही जोर से डांटा तो आरोपी लड़का मौके से फरार हो गया। इसके बाद उनकी बेटी ने वीडियो बनाने की जानकारी अपने पिता को दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि कथित आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।