प्रथम उच्चाधिकार समिति की प्रस्तावित बैठक कटिहार में 22 को
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा ने बैठक करके बनायी रणनीति
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. राकेश कुमार
कटिहार, बिहार। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा सत्र 2025-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की प्रस्तावित बैठक आगामी 22 जून को विनोदपुर में निर्धारित है। बैठक की सफलता हेतु जायसवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की तैयारी समिति की बैठक स्वागताध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुये निर्णय लिया कि कटिहार में पहली बार आयोजित होने वाली इस बैठक को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उच्चाधिकार समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होने से जायसवाल समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और विभिन्न उपवर्गों तथा गुटों में समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति को दर्शाएगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में अम्बाजोगाई, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी, इंदौर से राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल, दिल्ली से महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल, कोयम्बटूर से राष्ट्रीय संयोजक अटल गुप्ता, मुंबई से कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ जायसवाल, जयपुर, राजस्थान से प्रकाश चौधरी, लखनऊ से वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल, पटना से प्रदेश अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में एक सौ से अधिक संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारीगण पधार रहे हैं।
राष्ट्रीय संगठन सचिव और कार्यक्रम के सह-संयोजक मनोज चौधरी ने पधारने वाले पदाधिकारियों के आगमन और प्रस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों के भोजन और आवास का समुचित प्रबंध हेतु स्वागत समिति के सदस्यों का चयन शीघ्र कर लिया जाएगा।
बैठक में मिथिलेश चौधरी, सुशील भगत, दीपक जायसवाल, निभाष चन्द्र चौधरी, विद्यानन्द भगत, अरूण चौधरी, राजा भगत, अनुज भगत, संजय चौधरी, कुमार रवि, जयराम जायसवाल, विजय चौधरी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि स्वगताध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक के निर्देशन और मार्गदर्शन में सभी सदस्य निर्धारित दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे जिससे सम्पूर्ण देश में सकारात्मक संदेश पहुंचे। अंत में स्वागताध्यक्ष अशोक चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि सभी सदस्य अपनी शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए राष्ट्रीय महत्व के बैठक को सफल बनायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









