ब्लॉक स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
विनय सिंह
पिण्डरा, वाराणसी। स्थानीय तहसील के रामबाबा इंटर कालेज सिंधोरा के प्रांगण में आज ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह नें माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विधायक का स्वागत पिंडरा के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र नें उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। पिंडरा विधायक नें बच्चों के खेल के महत्व क़ो बहुत ही बारिकी से बच्चों क़ो समझाया और उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र क़ो धन्यवाद दिया और कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत सहयोग करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों क़ो खेल और पढ़ाई के महत्व क़ो बहुत ही अच्छे से समझाया और माता पिता क़ो अपने बच्चों क़ो पढ़ाई के साथ साथ खेल में रूचि लेने क़ो प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पिंडरा के सभी स्कूल से भाग लेने वाले बच्चों और और अध्यापको का धन्यवाद किया और कहा कि बच्चों और अध्यापकों से लगन और कड़ी मेहनत से यह आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम में कैलाश नाथ यादव, संजय सिंह, सुनील सिंह, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, नवीन सिंह, आनंद पाण्डेय, नितेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, प्रमोद सिंह, शेषनाथ वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्मृति मिश्रा व रश्मि पाण्डेय ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









