छात्रों को कराया गया चीनी मिल्स का शैक्षिक भ्रमण
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। उतरौला ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भैरमपुर के तीस छात्रों को एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बजाज चीनी मिल्स का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। बच्चों को चीनी मिल में गन्ना से चीनी बनाने व अवशेष से खाद तैयार करने, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया सहित मशीनरी उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बच्चों द्वारा शिक्षकों से रोचक प्रश्न भी किए गये। भ्रमण के दौरान बच्चों में काफी उत्सुकता का माहौल देखने को मिला। एआरपी विक्रम सिंह ने कहा कि इससे छात्र छात्राओं का बौद्धिक विकास होगा। विज्ञान की नयी जानकारियां भविष्य में उनके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में ऊर्जा, क्षमता व उत्साह बढ़ता है। शिक्षकों को छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। प्रधानाध्यापिका आरती वर्मा ने बच्चों को बताया कि हमारा क्षेत्र एक ग्रामीण अंचल का कृषि प्रधान क्षेत्र है। बच्चों को यह जानकारी देकर कि किस तरह हमारा क्षेत्र अपनी आर्थिक व्यवस्था को चलाता है। खेतों में गन्ने बुवाई को तो बच्चों ने काफी करीब से देखा है किंतु उसी गन्ने से चीनी उत्पादन में भारत देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बना है। बच्चों को चीनी उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बच्चों ने शुगर मिल की प्रक्रिया को गहनता से जाना है। शैक्षिक भ्रमण के दौरान सहायक अध्यापिका पूजा गुप्ता, हारून अहमद, छात्र सौरभ निषाद, कौशल किशोर, सनुपा, महिमा, खुशी, मोनू आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









