Homeसन्त कबीर नगरएसपी, एएसपी एवं सीओ की बात पर भाजपा का धरना—प्रदर्शन स्थगित

एसपी, एएसपी एवं सीओ की बात पर भाजपा का धरना—प्रदर्शन स्थगित

एसपी, एएसपी एवं सीओ की बात पर भाजपा का धरना—प्रदर्शन स्थगित

मामला धनघटा तहसील क्षेत्र के बैजनाथपुर में कोटेदार व प्रधान पक्ष से मारपीट का
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में मारपीट का मामला दिनोंदिन तूल पकड़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन की शक्ति के चलते मंगलवार को भाजपाइयों के अरमान चकनाचूर हो गए। भाजपाइयों ने धनघटा शिवमन्दिर पर एकत्र हुए।धरना प्रदर्शन के लिए भाजपाई लुका छुपी करते रहे लेकिन कोई भी भाजपाई सामने नहीं आया जिसका भाजपाईयो ने एसपी एएसपी और सीओ से वार्ता की बात कह कर धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया। धनघटा तहसील क्षेत्र के बैजनाथपुर में 28 अगस्त को प्रधान की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी एसडीएम के निर्देश पर कोटे की जांच करने पहुंचे जांच के दौरान कोटेदार पक्ष के लोग दबंगई के कारण अपना पक्ष रखना चाह रहे थे जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई घटनास्थल पर सूचना पाते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। मौके की स्थिति को देखते हुए कोटेदार पक्ष से मुकदमा तत्काल दर्ज कर लिया लेकिन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व कोटेदार रणविजय सिंह का आरोप है कि पुलिस प्रशासन धाराओं में अल्पिकरण करने के साथ आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है जिसको लेकर भाजपाई मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने का मन बना लिए लेकिन इसकी भनक प्रशासन को लग गई तो प्रशासन भी सक्रिय हो गया। चप्पे—चप्पे पर पुलिस का पहरा लग गया जिसको देखते हुए भाजपाई प्रदर्शन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाये, वह लुका—छिपी करते रहे। कोटेदार के पक्ष का कहना है कि हमारे साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन करने आए थे लेकिन उच्च अधिकारीयों से बात हुई और कार्यवाही करने को कहा जिसे हम लोगो को उच्च अधिकारीयों पर भरोसा है। निष्पक्ष कार्यवाही का अश्वासन दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read