पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मीना की मौत का राज, अधिक रक्त श्राव से हुई थी मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मीना की मौत का राज, अधिक रक्त श्राव से हुई थी मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना के स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में बीते रवीवार को प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मीना की मौत अधिक रक्त श्राव से हुई है। इसके पहले कस्बा के ग्रामीण बच्चेदानी के नस काटने व डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लग रहे थे।
मालूम हो कि रविवार को महुली कस्बा निवासी मीना निषाद पत्नी सोनू को प्रसव पीड़ा के दौरान परिजन गांव की ही एक आशा बहू की मदद से निकट के एक निजी अस्पताल में त्वरित उपचार के लिए भर्ती कराने का आग्रह निजी अस्पताल के प्रबंधक डा. अजय चौधरी से किया। डॉक्टर ने प्रसूता की स्थिति देखकर भरती करने को मना कर किया। परिजनों के काफी आग्रह करने पर वह मरीज को भर्ती किया तथा तत्काल ऑपरेशन रूम ले जाकर स्थिति को देखा डॉ अजय चौधरी ने परिजनों से बताया कि सामान्य डिलीवरी के प्रयास में महिला के बच्चेदानी भ्रष्ट हो गई है और उसे रक्त श्राव तेजी से हो रहा है। डॉक्टर ने महिला का तुरंत ऑपरेशन कर पेट से बच्चे को जीवित निकाल लिया तथा महिला को तत्काल खून चढ़ाने के लिए गोरखपुर ले जाने को कहा लेकिन रक्तस्राव काफी हो चुका था। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन और गांव के लोग आक्रोशित होकर अस्पताल पर जमकर हंगामा व तोड़फोड़ भी किया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महुली मै फोर्स पहुंचकर काफी जद्दोजहद के बाद शांति का माहौल कायम किया और बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद ग्रामीण लापरवाह डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ग्राम प्रधान महेश यादव की मौजूदगी में चिकित्सक उसके दो अन्य सहयोगी के खिलाफ 304 का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थानाध्यक्ष महुली रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मीना की मौत अधिक रक्त श्राव से हुई है। पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। शीघ्र ही विवेचना के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA