भाजपा का कमल 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारण्टीः केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा का कमल 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारण्टीः केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य के समर्थन में की चुनावी सभा
अंकित सक्सेना
बदायूं। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का कमल उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा की गारंटी है। सपा-बसपा सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार होता था जबकि भाजपा सरकार में विकास होता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की सीटे 300 पार आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनपद की छरू विधानसभा क्षेत्रों के सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के अंतर से चुनाव जिताने की अपील की।

जैसे क्रिकेट में आखिरी गेंद में सिक्सर मारकर मैच जीता जाता है, इसी तरह इस चुनाव में बदायूं की जनता सिक्सर मार कर छरू विधानसभा सीटों पर कमल खिला दे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीत कर पुनः सत्ता में आ रही है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने गठबंधन किया था, करारी हार मिली। उन्होंने पिछले गठबंधन को सांपनाथ, नेवलानाथ और नागनाथ बताया। वर्ष 2017 और 2019 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि सपा बदायूं को अपनी जागीर समझती थी, फिर भी सभी मिलकर कमल खिलने से नहीं रोक सके। पहले चुनाव में साइकिल पिंचर की थी, मतदाताओं इस बार साइकिल को इतना ज्यादा तोड़ देना कि चलने लायक ही नहीं बचे। उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यह दोनों दल सरकार में आते ही गरीबों का राशन बेच कर खा जाते थे।

भाजपा सरकार में यूपी में डबल इजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को प्रत्येक माह दो बार मुफ्त में राशन के साथ नमक,तेल आदि सामान दे रही है। मोदी ने कहा कि नहीं खाएंगे और न खाने देगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए यह चुनाव पिकनिक की तरह है। यह चुनाव से पहले पांच साल तक नजर नहीं आए। विपक्ष 5 साल गायब रहा अब चुनाव में पिकनिक मनाने को मैदान में आ गए है। जनता सब समझती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में 5 जिलों मे ही बिजली आती थी। जनता का पैसा सैफई महोत्सव पर लुटाया जाता था। भाजपा सरकार में प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से 24 घंटे बिजली मिल रही है। बदायूं में 14 फरवरी को मदतान दिवस पर सभी लोग कमल के फूल की वैक्सीन लगाएं और प्रदेश में एक बार फिर से योगी की सरकार बनायें। इस मौके पर प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, पूनम यादव, वागीश पाठक, सत्यभान भदोरिया, बीएस मौर्य, एमपी सिंह, ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, यादवेंद्र शाक्य, शिशुपाल शाक्य, कमलजीत भूरानी, देवेंद्र राजपूत, राकेश शाक्य, दुष्यंत सिंह, सेवाराम कश्यप, अनिल कुमार समेत तमाम उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent