HomeChitrakootभाजपाइयों ने मनाया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती

भाजपाइयों ने मनाया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती

भाजपाइयों ने मनाया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती

विशाल रस्तोगी
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। भाजपाईयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके प्रशस्त मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में जनसंघ की स्थापना की और वे इसके पहले अध्यक्ष बने। डाॅ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतों के पक्के इंसान थे। संसद में उन्होंने राष्ट्रीय एकता की स्थापना को ही अपना प्रथम लक्ष्य रखा था।

भारतीय इतिहास में डाॅ मुखर्जी की छवि एक कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व वाले ऐसे इंसान की है, जो अपनी मृत्यु के इतने वर्षों बाद भी अनेक भारतवासियों के आदर्श और पथ प्रदर्शक हैं। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि डाॅ मुखर्जी द्वारा स्थापित पार्टी ने वर्ष 1951 से लेकर वर्तमान सफर तक तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद आदर्श राजनीति को जन्म दिया और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। यह हमारे उन महान नेताओं का तप है जिन्होंने विपरित परिस्थितियों के चलते हार नहीं मानी। कहा कि डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रहित के लिए नेहरू कैबिनेट से त्यागपत्र देकर कश्मीर में तत्कालीन सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया और सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि एक ही राष्ट्र में दो निधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। उनके बलिदान के कारण ही आज कश्मीर भारत के नक्शे में दिखाई पड़ रहा है। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि डाॅ मुखर्जी भारत के पहले इंडस्ट्री और सप्लाई मंत्री बने थे। इन्होंने अंग्रेजी से ग्रेजुएशन और बंगाली में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 1924 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील भी रहे।

कहा कि डाॅ मुखर्जी अनुच्छेद 370 के खिलाफ थे। इसके चलते नेहरू की कैबिनट से इस्तीफा देने के बाद 1951 में उन्होंने जनसंघ की स्थापना की थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अपने राजनीतिक जीवन में डाॅ मुखर्जी की ही मुहिम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद प्रसाद मिश्रा, जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, पंकज अग्रवाल, रामदयाल त्रिपाठी, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी अर्पित जयसवाल, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, राजीव तिवारी, प्रेम लाल बाल्मीकि, दिनेश तिवारी, नरेंद्र गुप्ता, सुशील द्विवेदी, श्याम गुप्ता, अंजू वर्मा, शानू गुप्ता, हबीब खान, राकेश कोल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read