अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
विशाल रस्तोगी
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चौकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह तथा उनकी टीम आरक्षी सोनू व शिवम द्वारा आरोपी कर्मचन्द अनुरागी पुत्र नर्वदा अनुरागी निवासी जुगुलपुर थाना नयागांव जनपद सतना मध्य प्रदेश को 30 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













