तेज रफ़्तार डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। खुटार नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी का रहने वाला 26 वर्षीय युवक सुनील अर्कवंशी दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से जरूरी काम से खेत पर जा रहे थे। गोला बाईपास रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार रोड पर गिर गया। युवक के गिरते ही डम्पर उसे कुचलता हुआ तेज स्पीड से आगे निकल गया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कव्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में हुई दर्दनाक मौत से परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफ़ी भीड़ लग गयी। डम्पर चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














