भाकियू स्वराज ने विद्या बागीश शर्मा को बनाया वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
भाकियू स्वराज ने विद्या बागीश शर्मा को बनाया वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के कस्बा पाढम मे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन स्वराज कुलदीप पांडेय के आदेशानुसार और डा. तरुण शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा के अनुमोदन पर विद्या बागीश शर्मा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा डा. शर्मा ने कहा कि संगठन में सभी से आशा करते हैं कि आप संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक शर्मा, युवा मोर्चा, राष्ट्रीय भारतीय किसान यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।