फेसबुक से दोस्ती करना महिला को पड़ा महंगा, फिर…
उज्जैन। माया मालवीय के 5 वर्षीय बेटे काव्यांश का गुरुवार को अपहरण होने से सनसनी फैल गई माधव नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर मात्र दो घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया बच्चे का अपहरण मां के फेसबुक फ्रेंड ने ही किया दोनों के बीच 5 हजार रुपए का लेन-देन विवाद की वजह बना इस बीच पुलिस जैसे ही आरोपी का थाने लाई तो बच्चे के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी। एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि उज्जैन की दमदमा कॉलोनी में रहने वाली माया मालवीय पति हेमराज मालवीय का 5 वर्षीय बेटा काव्यांश घर के बाहर से लापता हो गया इसके बाद परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन करने के बाद माधव नगर थाने में काव्यांश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
‘भाभी’ का नाम लेकर तूने बुलाई अपनी मौत, आईएएस अफसर को जान से मारने की धमकी
पुलिस ने भी बिना देर किए बच्चे की खोजबीन शुरू की इस दौरान सेठी नगर के एक घर में लगे सीसीटीवी में काव्यांश एक युवक के साथ बाइक पर जाता हुआ दिखाई दिया इसके बाद पुलिस ने युवक का फोटो बच्चे के परिवार को दिखाया तो पूरा मामला सामने आ गया और बच्चे को सकुशल बचा लिया गया पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया बच्चे की मां माया मालवीय ने बताया कि आरोपी अजय से फेसबुक पर पहचान हुई थी इसके बाद एक बार उसने अजय से 5000 हजार रुपए उधार लिए थे रुपए लौटाने के लिए अजय कई बार माया पर दबाव बना रहा था रुपए नहीं मिलने से नाराज अजय ने घर के बाहर खेल रहे काव्यांश का अपहरण कर लिया माधव नगर थाने के एएसआई महेंद्र मकाश्रे ने सबसे पहले सीसीटीवी निकलवाकर देखा की बच्चा किसके साथ गया है जैसे ही घर वालों ने आरोपी अजय को पहचाना वैसे ही अलग-अलग जगह पर पुलिस पार्टी भेजी गई महज 2 घण्टे में बच्चे को सही सलामत विक्रम विश्व विद्यालय से बरामद कर लिया गया।










