घटना में महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में डंडा लेकर महिलाओं पर हमला कर रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थानाध्यक्ष आदर्श कुमार ने बताया कि वे वीडियो की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह झगड़ा किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ था। पुलिस ने आस—पास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।








