बरेलीवासियों को कूड़े से जल्द मिलेगी निजात, 24 करोड़ की लागत से बन रहा सॉलिड वेस्ट प्लाण्ट
बरेलीवासियों को कूड़े से जल्द मिलेगी निजात, 24 करोड़ की लागत से बन रहा सॉलिड वेस्ट प्लाण्ट
आरके शर्मा
बरेली। नगरवासियों को जल्द ही कूड़े की समस्या से निजात मिलने वाली है| बरेली शाहजहांपुर क्षेत्र में संथरापुर के पास लगभग 24 करोड़ की लागत से कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है जो लगभग 80% तक पूर्ण हो चुका है|
इसके अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है| नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को प्लांट का जायजा लेकर उसे शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए| नगर आयुक्त ने बताया कि शासन से प्लांट के धनराशि की तीन किस्त जारी हो चुकी है| केवल धनराशि की आखिरी किस्त रह गई है| प्लांट चलने के बाद लगभग 5 लाख टन कूड़ा रोजाना निस्तारित होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।