बैंकर्स शासन की मंशानुरूप पर करें कार्य, योजनाओं के क्रियान्वयन में दें सहयोग: डीएम
96354
बैंकर्स शासन की मंशानुरूप पर करें कार्य, योजनाओं के क्रियान्वयन में दें सहयोग: डीएम
केन्द्र एवं राज्य की लाभकारी योजनाओं में बैंकों की प्रगति से डीएम नाराज
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बैंकों की जिलास्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि सभी बैंक शासन की मंशानुरूप कार्य करें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने सरकार द्वारा आमजन के लिए संचालित लाभहित योजनाओं में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुये योजनाओं में बैंकों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारी किसानों/आमजन व लाभार्थियों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के टारगेट पर ऐसे बैंक रहे जिनके पास मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर अब तक कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने नाम लेते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया 779, पंजाब नेशनल बैंक 581, एचडीएफसी 104, यूपी ग्रामीण बैंक 83, बैंक ऑफ़ बड़ौदा 50, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 42 सहित 14 बैंक और शामिल हैं। उन्होंने इन सभी बैंकों को ताकीद करते हुए कहा कि आवेदनों पर विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान करें और वितरण करना सुनिश्चित किया जाय। लंबित रखने की स्थिति को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने योजना अंतर्गत 293 आवेदनों को स्वीकृत करने के बाद अभी तक वितरण न करने पर भी नाराजगी व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के डीसी से कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण हेतु सहायता योजना में प्रेषित आवेदनों के निरस्तीकरण के कारण की क्या वजह है, उसकी जानकारी आवेदनकर्ता को भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि निरस्तीकरण अधिक होने पर यह माना जाएगा कि बैंक अधिकारियों ने कार्य में रुचि नहीं ली। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बैंकों को योजना अंतर्गत ऋण आवेदनों की स्वीकृति प्रदान कर वितरण भी सुनिश्चित करना होगा। बुंदेलखंड में रोजगार के अधिक अवसर है, इस स्थिति में युवाओं को स्वावलंबी बनाने व स्वरोजगार लगाने में सभी बैंक अधिकारी सहयोग करते हुए उन्हें ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। युवा देश का भविष्य है, उसकी तरक्की देश की तरक्की है।
बैठक के दौरान बैंकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति से असंतुष्ट होने पर खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को समय से सुधार लाए जाने के निर्देश दिये। डीएलआरसी/डीसीसी की बैठक में डीएम मृदुल चौधरी ने स्वयं सहायता समूह के कैश क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए 637 लम्बित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सबसे अधिक आवेदन पंजाब नेशनल बैंक 271, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 132, सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 94, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक 72 सहित अन्य बैंक को सभी आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैंक कैम्प आयोजित कर समस्त समूह का कैश क्रेडिट लिंकेज कराना सुनिश्चित करें। बैठक में ओडीओपी योजना अंतर्गत बैंकों में भेजे गए आवेदनों की समीक्षा करते हुए 35 लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार के अंतर्गत बैंकवार समीक्षा करते हुए 7 प्रेषित आवेदनों को तत्काल स्वीकृत करते हुए वितरण किया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।