बड़ागांव पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना बड़ागांव से संबंधित अभियुक्त ओम पाण्डेय पुत्र दीपू पाण्डेय व मीना पाण्डेय पत्नी दीपू पाण्डेय निवासीगण ग्राम वसडिलीया थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर को थाना जीआरपी दादर में बैठाया गया है।

इस सूचना पर थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा जीआरपी थाना दादर मुम्बई से उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी किया गया। अभियुक्तगण व अपहृता को थाना बड़ागाँव ले आकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद करने वाले पुलिस टीम में उ०नि० मोहित वर्मा चौकी प्रभारी साधोगंज, म०हे0का0 रीता पाण्डेय, का० पवन कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








