स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण को लेकर किया गया जागरूक
शिवमंगल अग्रहरि
पहाड़ी, चित्रकूट। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय सभागार में सुशासन दिवस के रूप में आयोजन करते हुए ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति को सक्रिय करना एवं लोगों को जागरूक किया गया है। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट के रीजनल मैनेजर दिल्ली से चलकर आएं आदित्य भरद्वाज ने बताया कि हमारी संस्था लगभग 3 वर्ष काम कर रही है। इस संस्था में लगभग 500 कर्मचारी देश के 19 राज्यों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रही है। हमारी संस्था राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इस संस्था का काम ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा लोगों का लाभांश करना एवं जागरूकता अभियान फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी प्रभारी उदय प्रताप सिंह, ममता, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














