मिशन शक्ति अभियान में चौपाल लगाकर किया गया जागरूक
मुकेश तिवारी
झांसी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महोदया महिला थाना मय हमराह फोर्स एंटीरोमियों टीम शक्ति मोबाइल टीम के द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) फेज 0.4 के तहत आदिवासी क्षेत्र थाना प्रेमनगर में चौपाल लगाके महिलाओ एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में विधिवत एवम् विस्तृत जानकारी दी गई महिला थाना पुलिस द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1090/1098/112/1076/112/108/1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के बारे मे जानकारी देते हुए उन्हें पिंक कार्ड वितरित किए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















