मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में फिरोजाबाद के अर्चित ने पाया स्थान
मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में फिरोजाबाद के अर्चित ने पाया स्थान
रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा के निर्देशन में मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य जी. एल. जैन, डॉ आर. एन. गौतम, डॉ पी.के. वार्ष्णेय, डॉ मनोज वार्ष्णेय, कार्यक्रम प्रभारी डॉ निखिल जैन एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया।
अश्वनी जैन ने बताया कि मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में आगरा, मथुरा एवं फिरोजाबाद से जनपद स्तर से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ बरौली अहीर, आगरा के समीर कुमार ने प्रथम स्थान, डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के अर्चित जैन ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय हाईस्कूल सैमरा, खंदौली, आगरा की कु कामना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ आर. एन. गौतम, डॉ पीके वार्ष्णेय, डॉ मनोज वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार डॉ निखिल जैन एवं जी.एल. जैन ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को आर.पी. शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी जैन ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।