कार्यशाला में बताया गया कि घबराहट बेचौनी, नींद ना आना, अत्यधिक पश्चाताप की भावना, अत्यधिक गुस्सा आना आदि लक्षण 15 दिनों तक बने रहे तो मानसिक रोग के अंतर्गत आता है। प्राथमिक के तौर पर टेली मानस नंबर 14416 पर काल करें या जिला चिकित्सालय पु बांदा में परीक्षण व उपचार कराईये। कार्यशाला के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कार्यशाला में एनसीसी के बच्चे व एनसीसी से संबंधित ऑफिसर भी उपस्थित रहे।









