गांव में सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

गांव में सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। बजरंग पुरवा पोस्ट गंछा जिला बांदा के गांव वो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहां ग्रामीण सुविधाओं के लिए वर्षाे से सिर्फ मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी मांगों को जमीनी स्तर पर नहीं उतरा जा रहा है। जिसके कारण वनांचलों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का भी अभाव है, जिसके कारण बारिश के चार माह इनके लिए वनवास से कम नहीं रहते है। आवागमन में यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है।शहर से 5 किमी दूर बजरंग पुरवा पोस्ट गंछा जिला बांदा बसा हुआ है। यहां शहर से ग्राम में थोड़ा बहुत विकास तो हुआ है, पर मार्ग जर्जर हालत में है। बजरंग गांव आज भी विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है। जहां ग्राम वासियों को स्कूल और शहर को मार्ग तक आने के लिए बारिश में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों डीएम आफिस सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं प्रधान को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन आज तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है। सड़क ना होने के कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना हैं कि मार्ग बेहद खराब है। मार्ग जर्जर और उबड़ खाबड़ होने के कारण ग्रामीणाों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के दौरान पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं कोई इमरजेंसी सुविधा की जरूरत पड़ गई तो यहां के वंशिदों को एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलती है। यह जानकारी बडी अम्मा, माया, रोशनी, सरोजा, अशोक, फुला, रामकेश, पवन संदीप, आकाश, केसर, सुनीता रानी, कल्ली, रामकृपाल यादव, रायबहादुर यादव, मुन्ना यादव, महेश व रामसिंह टेलर आदि ने दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA