एण्टी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

एण्टी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-4 के तत्वावधान में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान-4 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक अरूण सिंह के निर्देश पर जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रों में एण्टी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामों में भ्रमण किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति व शक्ति दीदी के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियाँ इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया गया।
साथ ही महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ यूपी-112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को बताया गया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता के लिए एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है जहाँ महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। साथ ही समय से उनका निस्तारण किया जाता है। साथ ही सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। इसी क्रम में महिलाओं, बालिकाओ को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत कराया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent