रंजीत सिंह जालौन। कार का हार्न बजाने से नाराज गांव के चार लोगों गांव के ही व्यक्ति के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा निवासी अनिल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह कार चलाकर जीवन यापन करता है। गांव के रास्ते में जा रहे जानवरों को हटाने के लिए उन्होंने कार का हॉर्न बजा दिया।
इससे नाराज गांव के ही अनूप, अमर सिंह, महेंद्र व अंकुश उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें उसे चोटें आई हैं। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।