निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा पड़ोसी, पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बसरही ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम कोलाहलपुर निवासी दीपक तिवारी ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए अपने पड़ोसी चंद्रमणि तिवारी, सूर्यमणि तिवारी पर आरोप लगाया कि मेरी आबादी की जमीन जो राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित है, उसमें मेरा पूर्व में मकान का कुछ हिस्सा भी बना है
तथा वर्तमान में उस पर मेरे द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसको उक्त आरोपियों द्वारा तोड़कर तथा कार्य करने में लगे मजदूरों के ऊपर पत्थरबाजी करके निर्माण कार्य में बाधा डाला जा रहा है। इस सन्दर्भ में पूछने पर अस्थायी चार्ज प्राप्त थाना प्रभारी सुजानगंज ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









