इत्र व्यवसायी के बाद अब इस नामी कम्पनी पर छापा
भोपाल (पीएमए)। दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल स्थित दफ्तर में सीबीआई का छापा पड़ा है। सुबह से दफ्तर और घर पर कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक छापा टैक्स चोरी और रिश्वत से जुड़ा है। करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी मामले में छापेमारी चल रही है। इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी सामने नही आई है। दिल्ली से आयी सीबीआई की टीम कंपनी के चुना भट्टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है। बता रहे हैं कि सीबीआई दिल्ली की टीम ने इस कार्रवाई की जानकारी लोकल पुलिस और सीबीआई भोपाल के अफसरों को भी नहीं दी थी जानकारी के मुताबिक मामला रिश्वत से जुड़ा है।

दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को 20 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई हैं। दिलीप बिल्डकॉन की गिनती की बड़ी कंपनियों में होती है। इसके मालिक दिलीप सूर्यवंशी है। देशभर में कंपनी हाईवे रेल प्रोजेक्ट से जुड़े बड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम भी यही कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कंपनी के ठिकानों पर रात दो बजे छापेमारी शुरू की है। हाल ही में दिलीप बिल्डकॉन ने भोपाल होटल ताज का निर्माण भी करवाया है।कंपनी शेयर बाजार में भी लिस्टेड है। हाल ही में एक बड़े ग्रुप की तरफ से इस कंपनी के अधिग्रहण की चर्चा भी थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








