जांच के बाद हॉस्पिटल संचालक व संचालिका पर मुकदमा दर्ज
जांच के बाद हॉस्पिटल संचालक व संचालिका पर मुकदमा दर्ज
बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। 6 सितंबर को स्टेशन रोड स्थित विवेक प्रिया हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और स्टेशन रोड पर जाम लगाया था जिसके बाद डीएमके आदेश पर 4 सदस्य टीम गठित कर मामले की जांच की गई जिसमें दोनों डॉक्टरों को दोषी मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है तो वही हॉस्पिटल के संचालिका द्वारा भी हॉस्पिटल में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सिरसागंज के गांव बडेसरा निवासी सुनीता पत्नी अर्पित को डिलीवरी के लिए विवेक प्रिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
2 दिन भर्ती के बाद उसका ऑपरेशन किया गया जिसमें उसने एक बच्चे को जन्म दिया 2 दिन बाद चिंता की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद सीता जी हॉस्पिटल में ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा जहां डॉक्टर अपनी जान बचाकर हॉस्पिटल से भाग गये। आक्रोशित भीड़ ने स्टेशन रोड पर जाम भी लगा दिया पुलिस ने मामला शांत करा दिया जिसके बाद डीएम ने इस मामले की 4 सदस्य टीम गठित की। पुलिस ने पीड़ित अजय कुमार पुत्र रविंद्र सिंह की तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रिया यादव डॉक्टर विवेक यादव के खिलाफ उपचार में लापरवाही करते हुए महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हॉस्पिटल की संचालिका डॉ प्रिया यादव की तहरीर पर महिला के साथ आज तीमारदारों के खिलाफ बलवा तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। पहला मुकदमा इसमें पहला मुकदमा अजय की तरह डॉ विवेक यादव डॉक्टर प्रिया यादव के खिलाफ दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मुकदमा डा. प्रिया यादव की तहरीर पर हरिओम, अजय, अंशुल, डा. देवेश यादव के भाई विकास डीलर के अलावा 20 लोग कैलाश अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।