HomeChitrakootआजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने सनातन संस्कृति का किया नुकसान:...

आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने सनातन संस्कृति का किया नुकसान: रामकेश

आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने सनातन संस्कृति का किया नुकसान: रामकेश

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित रामायण उत्सव जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्ट वक्र सभागार में उद्घाटन के साथ प्रारम्भ हुआ। राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रामकेश निषाद ने कहा कि चित्रकूट भगवान राम की तपोस्थली है और इसी स्थान पर भगवान राम 11 वर्षों से अधिक रहे। ऐसे में भगवान राम से जुड़े अन्य स्थानों की अपेक्षा चित्रकूट का महत्व अधिक है। प्राचीन काल से यह ऋषियों मुनियों की भूमि रही है। साथ ही वर्तमान में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने अपने तप से इस विश्वविद्यालय को स्थापित किया है। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट में इसी विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामायण उत्सव से चित्रकूट में एक सांस्कृतिक क्रांति भी आएगी। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि इस देश को अंग्रेजों से उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना मुगलों ने सांस्कृतिक क्षति प्रदान करने का प्रयास किया। आजादी के बाद भी 50 वर्ष तक ऐसी सरकार रही, जिसे कहीं न कहीं मुगल मानसिकता से देश पर शासन किया। जिसके कारण सनातन मूल्य का, सनातन संस्कृति का उन उद्भव सरकारों द्वारा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयाग हो सब जगह सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। ऐसे में चित्रकूट में भी ऐसे रामायण उत्सव, रामायण कॉन्क्लेव इत्यादि संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित हो रहे हैं। इसका पूरा श्रेय केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार को जाता है। पूर्व कुलपति महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा प्रो रजनीश शुक्ल ने कहा कि भगवान राम की जो कथा है वह तप और वन से ही प्रारंभ होती है और वन की गाथा में ही उनकी पूरी कथा संपूर्ण हो जाती है। यदि एक श्लोक की राम कथा को ध्यान दिया जाए तो संक्षेप में यही कहा जा सकता है कि भगवान राम का चरित्र पूर्णतया वन जीवन से ही जुड़ा हुआ है और इसलिए इस आयोजन में वनवासी राम के थीम पर आयोजन किया जाना बहुत ही सराहनीय प्रयास है। कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा निर्देशक अयोध्या संस्थान डॉ. लवकुश द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद कवि सम्मेलन रामार्चन के रूप में आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय कवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें जय अवस्थी पंडित, सुनील शुक्ला नवोदित इत्यादि ने राम पर अपने स्वरचनाओं से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा राम वन गमन थीम पर बनाई जा रही स्पॉट पेंटिंग ने लोगों का मन मोह लिया। इसी क्रम में रामचरितमानस एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अंताक्षरी में मानस की चौपाइयों पर आधारित अंताक्षरी के कारण लोगों को और अधिक आनंद आया। सांस्कृतिक संध्या का संयोजन डॉ. गोपाल कुमार मिश्रा ने किया। जिसमें डॉ. राम शंकर, डॉ. राजा पांडेय, अमृता मिश्रा, डॉ. विशेष नारायण मिश्र, डॉ. ज्योति ने सांकेतिक प्रस्तुतियां दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read