हत्या का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। पुलिस ने शाहपुर ओपी अन्तर्गत गोलीकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को एक देशी कट्टा और ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। विदित को कि शाहपुर ओपी अन्तर्गत सीमेंट व्यवसायी पर गोलीवारी एवं हत्या के प्रयास में यह अभियुक्त था। इस मामले में पुलिस पूर्व में भी दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज चुका है। गुप्त सूचना के आधार पर अब मुन्ना कुमार को भी एक देशी कट्टा और एक ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ पर इनके द्वारा सीमेंट व्यवसायी गोलीकांड में अपना संलिप्तता स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










