ओला कम्पनी की डीलरशिप देने के बहाने रूपये हड़पने के मामले में बिहार से पकड़ा गया आरोपी
रंजीत सिंह
जालौन। ओला कंपनी की डीलरशिप देने के बहाने ब्रांच मैनेजर बनकर महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर किश्तों में 28 लाख रुपए खाते में जमा करा लिए। पीड़ित ने उक्त मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओजी व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बिहार से आरोपी को पकड़ा गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।














