विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में “सप्ताहव्यापी विधिक जागरूकता कार्यकम” लॉ कालेज मे हुआ जहां मुख्य अतिथि आनन्द कुमार पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। मुख्य अतिथि सहित ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज की प्रबन्धक डॉ० शीला सिंह आदि सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं ज्ञानन्दा के संस्थापक राणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया।
उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रबन्धक डॉ० शीला सिंह ने ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए विधि के क्षेत्र में दिये जाने वाले महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारियाँ प्रदान की जिससे न्याय वंचित वर्गों तक सुलभता पूर्वक पहुँच सके। यह भी बताया की ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज में निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र की स्थापना की गयी है जिसमें पात्र व्यक्ति आकर निःशुल्क विधिक लाभ ले सकते हैं।
मुख्य अतिथि ने निःशुल्क विधिक सहायता के पात्र व्यक्ति (जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसुचित जाति एवं जनजाति वर्ग, महिलाऐं एवं बच्चें, दिव्यांग व्यक्ति, हिरासत में बन्द व्यक्ति और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्ति) इसका लाभ ले सकते हैं और NLSA, SLSA, DLSA के विषय में सविस्तार बताया। तत्पश्चात अतिथिगण योगेश द्विवेदी (असिस्टेन्ट डिफेंस काउन्सिल) एवं बालेन्दु सिंह (असिस्टेन्ट डिफेंस काउन्सिल) ने भी कमजोर वर्गों को न्याय प्रदान करने के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारीयाँ दी। इसी क्रम ओथ कमीशनर कृष्ण गोपाल वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता ने भी बच्चों में विधि से सम्बन्धित जागरूकता प्रदान करते हुए कहा कि लॉ किताबों के अतिरिक्त विधिक सेवा के शिविर मे जज साहब के नेतृत्व में जो विधिक ज्ञान मिल रहा, उसे अपने आस पास के लोगो मे बताये और विधिक के लिए जागरूक करे।
अगले क्रम में ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष अविगत सोनी ने विधिक सहायता से सम्बन्धित छात्रों को एक अधिवक्ता के रूप में होने वाले उनके कर्तव्यों के विषय में जानकारी दिया। साथ ही उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अतिथिगणों का धन्यावद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। उक्त कार्यक्रम में लॉ कॉलेज के शिक्षक ज्ञानशंकर पाठक, अर्चना सिंह, ज्ञानन्दा एकेडमी के प्राचार्य बंशराज सिंह, शिक्षकगण अनीश प्रजापति, गिरिजेश सिंह, अजय शंकर वर्मा, ज्ञानन्दा पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण योगेश विकम श्रीवास्तव, दिव्यांशी, आयुषी, सुनीता, संजना, संस्कृति, सौम्या, अरूणा, खुशी, प्रियंका, रमा देवी, प्रफुल्ल सिंह, PLV के सरोज जी सहित तमाम सदस्यगण, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।











