HomeTrendingनये कसारा घाट में मौत का ताण्डव

नये कसारा घाट में मौत का ताण्डव

  • नये कसारा घाट में मौत का ताण्डव

  • सीमेंट से लदा ट्रक खाई में पलटा, एक की हुई दर्दनाक मौत, 10 यात्री घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। मुंबई-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग के नए कसारा घाट में भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। मालेगांव से सीमेंट लेकर भिवंडी जा रहा एक भारी ट्रक वॉटरफॉल पॉइंट के समीप अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक के क्लीनर शेख मोहम्मद मुनाफ कुरैशी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार 10 यात्री घायल हो गए घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रक में सीमेंट के अलावा कल्याण और भिवंडी जाने वाले यात्रियों को भी बैठाया गया था। घाट उतरते समय चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कसारा पुलिस घोटी हाईवे पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने स्थानीय वाहन चालकों की मदद से युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से शाहपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया हालांकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए नासिक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दुर्घटना ने भारी मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर ले जाने की प्रवृत्ति और घाट मार्गों पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सीमेंट ढोने वाले ट्रक में यात्रियों को सफर कराने की अनुमति किसने दी, ऐसे लापरवाह परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण कब होगा?

 

 

 

 

Must Read