टूंडला थाने में लावारिस वाहनो की हुई नीलामी
टूंडला थाने में लावारिस वाहनो की हुई नीलामी
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। नगर के थाने में लावारिस 73 दुपहिया वाहनों की नीलामी लगभग साढे तीन लाख रूपये में की गयी। नीलामी तहसीलदार संतराज सिंह की देखरेख में की गयी।
जिलाधिकारी राजीव रंजन के आदेशानुसार शुक्रवार को थाना टूंडला में 73 दुपहिया वाहनों की नीलामी की गयी। वाहनों की नीलामी 3 लाख से शुरू की हुई और 3 लाख 35 हजार पर खत्म हुई। सबसे अधिक बोली फिरोजाबाद के मक्का कालोनी रामगढ़ निवासी बुंदा प्रधान द्वारा 3 लाख 35 हजार लगाई गई। 73 वाहनों में 72 मोटरसाइकिल और एक ओटो शामिल रहे। बोली समाप्ति के बाद सभी वाहनों को सबसे अधिक बोली लगाने वाले बुंदा प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया। इस नीलामी में कई जिलों के व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।