JAUNPUR NEWS : इंसान को जिस्मानी दिमागी ताकत देता है रोज़ा: शाहेनशाह शाह
विपिन सैनी
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अ.स मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद शाहेनशाह हुसैन एडवोकेट ने कहा कि रोजा रखने से इंसान की शारीरिक व मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। जो भी इंसान रोजा रखता है, जिस्मानी और दिमागी तौर पर तंदुरुस्त रहता है। अल्लाह ने इंसान को रोजा रखने का हुक्म दिया है।
इंसान रोजा रखकर फायदा उठा सकें। मेडिकल साइंस के मुताबिक साल में एक बार कोई इसान 20 या 25 या दिन उससे ज्यादा या 10 घंटे भूखा—प्यासा रहे तो कैंसर की बीमारी नहीं होती है। रिजवी ने कहा कि रमजान के महीने मे इंसान को हर चीज का खयाल रखना चाहिए। बेहद जरूरी है कि इंसान का रोजा सिर्फ जुबान का ही नहीं, नजर और नियत का भी रखना चाहिए। रमजान के पाक महीने में दीन—दुखियों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद भी करना चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।