शीतल पेयजल के लिये 73 वाटर कूलर एवं 26 वाटर वेंडिंग मशीनें लगायी गयीं
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। वाराणसी मंडल रेल प्रशासन रेल यात्रियों की सुगम सुविधाजनक एवं आनन्ददायक रेल यात्रा हेतु निरन्तर प्रयासरत है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए वाराणसी मंडल के स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
वाराणसी मंडल के रेलवे स्टेशनों एवं कालोनियों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है। जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था हेतु स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में नल के साथ वाटर कूलर तथा प्रमुख स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगायी गयी हैं तथा समपारों पर हैंडपम्प की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम मे वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था हेतु वाराणसी मंडल पर 73 वाटर कूलर लगाये गये हैं।
इसी प्रकार यात्रियों के माँग के अनुरूप सस्ते दर पर एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 26 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई है जिनमें छपरा जं. स्टेशन पर 6, सीवान जं. पर 4, देवरिया सदर स्टेशन पर 2, भटनी जं. स्टेशन पर 1, बलिया स्टेशन पर 2, मऊ जं. स्टेशन पर 2, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 2, आजमगढ़ स्टेशन पर 1, बनारस स्टेशन पर 2, वाराणसी सिटी स्टेशन पर 2, सलेमपुर जं. स्टेशन पर 1 तथा कप्तानगंज जं. स्टेशन पर 1 वाटर वेंडिंग मशीनें कार्यशील हैं।
इन वाटर वेंडिंग मशीनों के माध्यम से रेल यात्रियों को सस्ते दर पर आर.ओ. वाटर उपलब्ध कराया जा रहा है। 300 मिली. गिलास रू 2 (रिफिल) एवं रू 3 (कंटेनर के साथ), 1/2 लीटर बोतल रू 3 (रिफिल) एवं रू 5 (कंटेनर के साथ), 1 लीटर बोतल रू 5 (रिफिल) एवं रू 8 (कंटेनर के साथ), 2 लीटर बोतल रू 8 (रिफिल) एवं रू 12 (कंटेनर के साथ) एवं 5 लीटर बोतल रू 20 (रिफिल) एवं रू 25 (कंटेनर के साथ) उपलब्ध कराया जा रहा है। वाराणसी मंडल के भारत स्काउट एवं गाइड्स द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर जल सेवा शिविर का आयोजन कर रेल यात्रियों को निःशुल्क जल वितरण किया जा रहा है। निःशुल्क जल सेवा का उद्देश्य ग्रीष्म काल में रेल यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






