70 हजार हजम किये, वापस मांगने पर मिली जानमाल की धमकी

70 हजार हजम किये, वापस मांगने पर मिली जानमाल की धमकी

आरके शर्मा
बरेली। एक ठेकेदार ने ईट की पथाई के नाम पर 70000 एडवांस ले लिया और काम करने का वादा कर दिया| समय बीतने के बाद जब व्यापारी ने ठेकेदार से बात की और अपने रुपए वापस करने को कहा तो ठेकेदार भड़क गया| झगड़ा करने पर उतारू हो गया| व्यापारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है|

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले इशाक अहमद के अनुसार वह पिछले काफी वर्षों से नेपाल में ईट की थपाई का काम ठेके पर करवाता चला आ रहा है। उसने फरवरी 2022 में लेबर के लिए रिजवान को जो ग्राम बिजोलिया थाना नवाबगंज का रहने वाला है| स्टांप पर लिख कर 50000 एडवांस दे दिए जिसमें फरवरी 2022 से मई 2022 तक लेबर से ईट बनवाने का काम पे शामिल था लेकिन रिजवान लेवर लेकर भट्टे पर तय समय से नहीं पहुंचा|

संपर्क करने पर उसने 20000 की और मांग की और लेबर लेकर आने का वादा कर दिया| उसने रिजवान को 20000 भी दे दिए लेकिन रिजवान फिर भी नहीं पहुंचा| उल्टा रिजवान ने उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया| इसाक ने जब रुपए वापस मांगे तो उसे उल्टी जान से मारने की धमकी मिली| उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent