झारखण्ड के 57 स्टेशनों को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लास

झारखण्ड के 57 स्टेशनों को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लास

रांची में रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, राज्य सरकार से मदद की अपील
नीरज कुमार
रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के 57 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। इसकी घोषणा रांची रेलवे स्टेशन में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बना रही है। अगले चरण में 1500 और स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड को एक विकसित राज्य बनाना है।

57 स्टेशनों को बनाया जायेगा वर्ल्ड क्लास
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि झारखंड के 57 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जायेगा। वर्ल्ड क्लास स्टेशनों में रांची के अलावा बालसिरिंग, बानो, बरकाकाना, बासुकीनाथ, बागा, बोकारो स्टील, चाईबासा, चक्रधरपुर, चांडिल, चंद्रपुरा, डालटनगंज, देवघर, दुमका, धनबाद, गमरिया, गढ़वा, गढ़वा टाउन, गिरीडीह, घाटशिला, गोविंदपुर, गोड्डा, हटिया, हजारीबाग रोड, जामताड़ा, जपला, जसीडीह, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, मध़ुपुर, मनोहरपुर, मुरी जंकशन, गोमो, नगर उटारी, नामकुम, पाकुड़, पारसनाथ, पिस्का, खरसावां, राजमहल और रामगढ़ कैंट स्टेशन सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

झारखण्ड सरकार से रेलवे प्रोजेक्ट में मदद की अपील
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार योजनाओं पर तेजी से काम करना चाहती है, ताकि तय समय से पहले इनको पूरा किया जा सके। रेल मंत्री ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर हेमंत सरकार सही से सहयोग करे तो झारखंड में रेलवे का विकास कोई नहीं रोक सकता। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री की बातों को सुनें औऱ सबका साथ, सबका विश्वास ,सबका विकास और सबका प्रयास के तहत सहयोग करें। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील की हर युवा सीएम को 50 पत्र लिख कर केंद्र की योजनाओं में मदद करने का आग्रह करने को कहा। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रमुख सचिव और डीजीपी को रेलवे द्वारा चल रही परियोजना पर ध्यान देने को कहा, ताकि यह सारे प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सकें। उन्होंने परियोजनाओं में देरी के लिए राज्य सरकार के सुस्त रवैए को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर झारखंड के विकास में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। रेलवे के विकास से झारखंड के विकास की शुरुआत होगी।

कांग्रेस ने झारखण्ड को रखा उपेक्षित
रेल मंत्री ने झारखंड के संदर्भ में कहा कि वर्ष 2014 से पहले यूपीए की सरकार ने रेलवे के विकास के लिए 2800 करोड़ देती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 5271 करोड़ दिये है।उन्होंने कहा कि झारखंड में रेलवे के विकास पर कुल 43211 करोड़ निवेश होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में पिछले 50 वर्षों के दौरान रेलवे को उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि इस निवेश के लिए झारखंड सरकार का सहयोग जरूरी है। रेलवे के काम के लिए जमीन, वन विभाग का एनओसी और विधि व्यवस्था के लिए राज्य सरकार का सहयोग जरूरी है।

रांची में बनेंगे 2 और फ्लाईओवर
रांची आये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा केतारी बगान और चुटिया पावर हाउस चौक पर फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए उन्होंने सांसद संजय सेठ और डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा को 15 दिनों के अंदर स्थल का निरीक्षण कर इस्टिमेट भेजने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि प्रस्ताव मिलने के 40 दिनों के अंदर काम शुरू करा देंगे।

स्टेशन पर लगे बिरसा मुंडा की प्रतिमा
सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इसका गौरव बढ़ाने के लिए क्षेत्र की जनता की अभिलाषा है कि रांची रेलवे स्टेशन का नाम धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाए। वर्तमान समय में रांची स्टेशन के पुनर्विकास का भी कार्य हो रहा है। इसमें नए स्टेशन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगे। सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन वन लोकल फूड की तर्ज पर एक योजना बनाई जाए। आईआरसीटीसी के माध्यम से यह कार्य कराया जा सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा सहित कई रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent