HomeSitapurसड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत

सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत

सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजा शामिल है जबकि चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है। एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है जिसमें बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक की शिनाख्त कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत सिंह (35), उसकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजीत गोंडा से आ रहा था। वह सीतापुर स्थित विकास भवन में कर्मचारी भी होना बताया जा रहा है। महमूदाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी की शिनाख्त हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read