HomeTrending12वीं की छात्रा ने की सुसाइड

12वीं की छात्रा ने की सुसाइड

  • 12वीं की छात्रा ने की सुसाइड

  • भाई ने शादी के लिये मांगी थी फोटो, टेंशन में उठाया कदम

Case registered against four

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरदिलपुर इलाके में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे 12 वीं की छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। उसका शव कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। मृतका की पहचान अंशु गौड़ के रूप में हुई है। वह पकड़हवा थाना भगवत घाट, देवरिया जिला की रहने वाली थी। गोरखपुर में वह अपनी बड़ी बहन मंजू के साथ केदार सिंह के मकान में तीसरे मंजिल पर किराए पर रहती थी। अंशु 12वीं क्लास में कम नंबर आने से वो नए सेशन में दुबारा एडमिशन लेने वाली थी। इस बीच वह कंप्यूटर क्लास भी करती थी।
वह पुरदिलपुर इलाके में अपनी बड़ी बहन मंजू के साथ रहती थी। उसकी बहन शहर में ही जॉब करती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार को कंप्यूटर क्लास से लौटने के बाद अंशु अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक के परिवार को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में जब दरवाजा जब लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब वे लोग जंगले से देखा तो अंशु का शव फंदे से लटका मिला।
इसकी पूरे घंटना का सूचना मकान मालिक ने उसकी बड़ी बहन को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद आस—पास भी इकट्ठा हो गए। लोगों में ये मामला चर्चा का विषय बना गया। लोग इस घटना के बारे में और सुसाइड के कारणों का अपने स्तर से कयाश लगा रहे है। बड़ी बहन मंजू बोली अंशु की बहन मंजू ने ये बताया कि मैंने अपनी बहन को खो दिया है। मेरी बहन अब नहीं रही। अभी कुछ दिन पहले भईया मजाक में उसका फोटो शादी के लिए मांगे थे। शायद इसके वजह से वो परेशान हो गई। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आस—पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read