अन्त्येष्टि स्थल निर्माण के लिये 24 का आवंटन हुआ प्राप्त

अन्त्येष्टि स्थल निर्माण के लिये 24 का आवंटन हुआ प्राप्त

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण हेतु जनपद को 24 का आवंटन प्राप्त हुआ है। विकास खण्ड अजमतगढ, महराजगंज, कोयलसा, बिलरियागंज, रानी की सराय एवं लालगंज में विगत 5 वर्षाे में कोई अन्त्येष्टि स्थल का आवंटन पंचायती राज विभाग द्वारा नहीं किया गया है तथा विकास खण्ड अतरौलिया, पल्हनी, ठेकमा, मार्टिनगंज, पल्हना, तहबरपुर एवं जहानागंज में क्रमंशः 1, 2, 2, 3, 3, 3 एवं 3 का आवंटन किया गया है।उन्होंने उपरोक्त विकास खण्डों के ग्राम प्रधानों को सूचित किया है कि जिन ग्राम पंचायतों में अन्त्येष्टि स्थल निर्माण हेतु भूमि (35मी0x50मी0=1750 वर्गमीटर) उपलब्ध हो तथा पूर्व से किसी योजना से अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य नहीं कराया गया हो तो उन ग्राम पंचायतों द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण कराये जाने हेतु ग्राम पंचायत का प्रस्ताव, भूमि प्रबन्धक समिति का प्रस्ताव, खसरा तथा खतौनी की नकल एवं नजरी नक्शा के साथ प्रस्ताव जिलाधिकारी महोदय आजमगढ के ई-मेंल आई0डी0 पर प्रेषित करते हुए फोन नं. 05462260402 पर सूचित करें। सूच्य है कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन की कार्यवाही की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA