पूर्व सिविल सर्जन की गाड़ी से युवक हुआ घायल, रेफर
पूर्व सिविल सर्जन की गाड़ी से युवक हुआ घायल, रेफर
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 4 बजे सिमरकोल मोड़ के समीप ओभर ब्रिज के ऊपर डिजायर और लूना बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिससे लूना चालक जख्मी होकर बीच सड़क पर गिर गया। बीच सड़क पर लहूलुहान छट-पटाते युवक को ग्रामीणों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां महिला चिकित्सक क्षमता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया। महिला चिकित्सक ने बताया कि युवक को माथा में काफी गहरा चोट है। जिससे उसका दिमाग का नस फट गया है।
बेहतर इलाज हेतु पावापुरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान सासाराम जिला कारगर थाना क्षेत्र के लेड़रा निवासी 40 वर्षीय शिवमूरत साह के रूप में की गई। ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना रजौली थाना को दी गई। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी के निर्देश पर एसआई मनीष कुमार निराला और परवेज अख्तर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जांच पड़ताल किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड राज्य के कोडरमा जिला के भूतपूर्व सिविल सर्जन झुमरी तिलैया के न्यू कॉलोनी निवासी वालकेश्वर प्रसाद अपने रिश्तेदार नालंदा जिला से श्राद्ध कर्म से लौट रहे थे।
लौटने के क्रम में सिमरकोल मोड़ के समीप लूना बाइक से फेरी कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक घायल होकर भी सड़क पर गिर गया। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर से डिजायर गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।