Homeबिहारट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

अनंत कुमार
नवादा (बिहार)। किऊल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जिसके बाद रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह घटना गया-जमालपुर सुपरफास्ट पैसेंजर से घटी है। घटना देर शाम का है जहां मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। तो वहीं देर रात युवक की भी पहचान कर ली गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक कान में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, इसी दौरान गया की ओर से ट्रेन आ गई। ट्रेन हॉर्न बजाती रही, लेकिन युवक को कुछ सुनाई नहीं पड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। देर रात युवक की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दोबारा पर मोहल्ला निवासी शंकर सिंह का पुत्र 35 वर्षीय प्रेमसागर कुमार के रूप में किया गया। आपको बता दें कि सुबह और शाम में लोग रेलवे ट्रैक के किनारे टहलने के लिए निकलते हैं, उसी में कुछ युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर कभी सेल्फी लेता है तो कभी कान में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर ही टहलता है, जो मौत का कारण बनता है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ईयर फोन के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read