तीन दिनों से लापता वृद्धा का शव बरामद
कन्हाई चौधरी
गोविंदपुर, नवादा (बिहार)। नक्सल थाना थाली क्षेत्र के अमहरा पईन से पुलिस ने एक बृद्धा महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान खखंदुआ गांव के कारु यादव के 70 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गयी हैपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। जानकारी के अनुसार तका तीन दिनों से घर से गायब थी। परिजन खोजबीन में लगे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। इस बीच कुछ लोगों की नजर पैन में पड़ी एक महिला का शव पर पड़ी। जिसकी सूचना थाली पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और चौकीदार की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने शव की पहचान खखंदुआ गांव निवासी कारू यादव की पत्नी शांति देवी के रूप में की। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि शांति देवी कई वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी और वह किसी कारणवश अपनी पुत्री से मिलने जा रही थी तभी अचानक यह घटना रास्ते में अमहरा पाइन मे घटी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दी गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













