लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज में हुई यातायात जागरूकता निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता

  • लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज में हुई यातायात जागरूकता निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता

  • यातायात नियमों के प्रति जागरूक करके दिलायी गयी सड़क सुरक्षा की शपथ

तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला अपराध निरोधक समिति ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी में यातायात जागरूकता चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कार्यक्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दिया। विद्यालय में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में दर्शाते हुए प्रतिभाग किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने कहा कि आमजन एवं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। समस्त नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरन, कमलचंद वर्मा, समिति के सह सचिव शैलेंद्र शरन सिम्पल, आशीष मिश्रा, रवि गुप्ता, रोलिका शरन, उपासना शरन, जुबेरिया, खुशनुमा, प्रतिभा, अवधेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।