जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, धान के खेत में मिली लाश
सुनील कुमार नवादा, बिहार। नवादा जिले के गोविंदपुर थाना इलाके के विशुनपुर गांव में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या पीट पीटकर कर दी गई। मृतक युवक रौशन कुमार इसी गांव के गढ़पर मोहल्ला का निवासी था। बुधवार की रात घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार की सुबह धान की खेत में शव फेंका पाया गया। शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। आक्रोशित लोगों ने गोविंदपुर- फतेहपुर मार्ग को विशुनपुर गांव के पास जाम कर दिया है।
सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। जाम हटाने के लिए लोगों को मानने का प्रयास किया जा रहा है। यह युवक संजय राजवंशी का एकमात्र पुत्र था। मृतक को तीन बहनें है। मृतक के पिता कमाने के लिए दिल्ली गए हुए थे। मान दो दिन पहले अपने बहन के यहां गई हुई थी। इस हत्या से पूरा गांव सदमे में है। मृतक लेबर का काम करता था। बुधवार को गांव में ही ढलाई के लिए गया हुआ था। शाम को काम कर के घर आया और कपड़ा पहन कर निकल गया। उसके बाद सुबह उनका शव खेत मे पड़ा मिला। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारणों पर पुलिस भी कुछ नहीं बोल रही है। परिजनों का कहना है की किसी से कोई दुश्मनी हमारे परिवार को नहीं थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।