जिला कारागार में योग शिविर का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला कारागार के अधीक्षक ने बताया कि श्री श्री रविशंकर महराज जी द्वारा गठित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के जौनपुर इकाई द्वारा जिला कारागार में 15 से 21 दिसम्बर तक एक सप्ताह के योग शिविर का आयोजन किया गया है
योग शिविर के प्रथम दिवस पर योग प्रशिक्षण सतीश सेट्ठी द्वारा बन्दियों को कनिष्ठ प्राणयाम व भस्त्रिका प्राणायाम कराया गया। उनके सहयोग में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अखिलेश चतुर्वेदी, अनुप सिंह एवं वालिंटियर संदीप चौधरी उपस्थित रहे। बन्दियों को श्वास के महत्व के बारे में बताया गया। बन्दियों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ योग शिविर में प्रतिभाग किया। साथ ही जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार ने स्वयं योग किया। संस्था से आये प्रशिक्षकों द्वारा बन्दियों को योग के महत्व को गहनता से बताया गया। इस अवसर पर प्र० कारापाल/उप कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय उप कारापाल, सुषमा शुक्ला उप कारापाल, प्रदीप अस्थाना शिक्षाध्यापक, लालजीत यादव हेड जेल वार्डर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार ने संस्था से आये प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









