पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता को अपनाकर राष्ट्रीय हित में कार्य से समाज स्वस्थ बनता है: अशोक
अतुल राय
वाराणसी। महामना पुरी कालोनी वाराणसी के महामना पार्क में सोमवार को स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण का कार्य सम्पन्न हुआ। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर अनिल सिंह के मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत गंधराज, सावनी, अशोक, रातरानी, अमलतास के पौधे लगाकर ट्री गार्ड लगवाए गए। बतौर मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर राष्ट्रीय हित में कार्य से समाज को स्वस्थ बनाया जाता है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में जन भागीदारी बहुत ही आवश्यक है। जलकल विभाग के अधिकारियों को हैण्डपम्प स्थापना का निर्देश दिया। कार्यक्रम में पार्षद श्याम भूषण, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, पार्षद विनीत सिहं सहित कलोनी के सभी सम्मानित जनों ने भागीदारी किया। संस्थाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर लोगों को सामाजिक कार्यों में आगे आकर हाथ बढाने की अपील किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।