HomeJaunpurमहिला चालकों को भी यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा: श्यामा...

महिला चालकों को भी यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा: श्यामा तिवारी

महिला चालकों को भी यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा: श्यामा तिवारी

महिला थाना निरीक्षक ने चलाया जबर्दस्त अभियान, महिलाओं में मचा हड़कम्प
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। यातायात नियमों को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की कवायद एवं युवतियों और महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए महिला थाना निरीक्षक श्यामा तिवारी ने मय महिला फोर्स के साथ नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा और लोहिया पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षक श्यामा तिवारी ने कई ऐसे वाहनों का चालान किया जिसे महिला चला रही थीं। उन वाहनों का चालान किया गया जिस पर तीन सवारी रही या जिनके पास वाहन के पूरे कागजात नहीं रहे। श्रीमती तिवारी ने कहा कि शहर में महिलाएं वाहन चला रही हैं परंतु उनमें बहुत सी ऐसी भी चालक हैं जिन्हें यातायात नियमों की जानकारी नहीं है। उन्हें जागरूक करना और उनको सुरक्षित सुव्यवस्थित करने के लिए हम सभी तत्पर हैं। उनकी सुरक्षा ही हमारा लक्ष्य है। निरीक्षक श्यामा तिवारी के साथ अनुप्रिया त्रिपाठी, प्रियंका यादव, किरन राय सहित कई महिला आरक्षी उपस्थित रहीं

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read