HomeJaunpurसम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम—एसपी ने सुनीं फरियाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम—एसपी ने सुनीं फरियाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम—एसपी ने सुनीं फरियाद

मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में साकिन निवासी सुदनीपुर मडियाहूं द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से बरसात में पानी की निकासी की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सम्बन्धित से समन्वय करते हुए प्राथमिकता पर इसको निस्तारित करने के निर्देश दिये। ग्राम बल्लीपुर के सिकंदर सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत की गयी कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब तथा भीटा के पेड़ की कटाई तथा जेसीबी मशीन द्वारा पेड़ो को उखाड दिया गया और मिटटी बेच दी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, डीएफओ और खण्ड विकास अधिकारी को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विमला देवी निवासिनी जितापुर थाना रामपुर द्वारा उनके चक में अवैध रूप से चकमार्ग बनाने की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, कानूनगो और एसओ की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करते हुए समस्या का निदान करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के समक्ष अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा भूमि आंवटन व आवास आवंटन किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देशित किया कि तत्काल भूमि आवंटन की कार्यवाही की जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन में जिस स्तर पर लापरवाही बरती गयी है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी रामपुर ने अवगत कराया कि अब तक कुल 37 परिवारों को आवास दिया गया है। 123 को सर्वे करके पात्रता की श्रेणी में दर्ज किया गया है। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा 19 जुलाई दिन रविवार को कैम्प लगाकर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिये। राकेश चन्द्र मिश्रा निवासी बदौवा द्वारा शिकायत की गयी कि उनका वरासत दर्ज नहीं हो पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल वरासत दर्ज कर खतौनी उपलब्ध करायी जाय जिसके अनुपालन में मिश्रा जी कि वरासत दर्ज कराकर जिलाधिकारी के हाथ से खतौनी उपलब्ध करा दी गयीं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान कुल 156 शिकायती पत्र प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर ही 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पुलिस एवं राशन कार्ड से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें और निस्तारण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता से बात अवश्य कर ले। जिलाधिकारी द्वारा तहसील मड़ियाहु के सभागार कक्ष का लाकार्पण फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, डीएफओ प्रोमिला, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सहित अन्य जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read