जिम के अंदर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नार्थ वेस्ट इलाके में एक 21 वर्षीय महिला के साथ 3 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपियों में से एक की फैक्ट्री में नौकरी करती है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
दरअसल, ये केस उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिले के बुध विहार फेस-1 इलाके का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये घटना दो दिन पहले गुरुवार की है। जहां पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं, इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वहीं, एक आरोपी की फैक्ट्री में नौकरी करती है। जहां फैक्ट्री के मालिक ने उसे किसी काम से जिम में बुलाया था। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, पुलिस ने बताया है कि पीड़ित ने PCR कॉल की और पुलिस थानें में जाकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए जिले के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद, दुष्कर्म की धाराओं के तहत विजय विहार पुलिस स्टेशन में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में दो आरोपियों फैक्ट्री मालिक उमेश और जिम मालिक सुनील कुमार वत्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।